Home Latest News बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत...

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

23
0
Google search engine

मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट’ ने जांच की जिम्मेदारी संभाली।

कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटोबिकोक निवासी मनदीप सिंह (25) के रूप में हुई है, जो राइड-शेयर ड्राइवर बताया जा रहा है।
हलटन रीजनल पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून 2026 की शाम करीब 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
पीछा कर दोबारा किया उत्पीड़न
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पार्किंग क्षेत्र में मौजूद थी, तभी आरोपी ने उसे रोककर बातचीत करने का प्रयास किया। महिला जब वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिए महिला स्टेशन के पास स्थित एक स्टोर की ओर चली गई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। स्टोर के पास आरोपी ने महिला के साथ दोबारा अभद्र व्यवहार किया।
पुलिस जांच मेंं आरोपी की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट’ ने जांच की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 26 जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल मामला अदालत के विचाराधीन है, जहां कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने जारी की तस्वीर
हलटन पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह की तस्वीर सार्वजनिक की है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के अलावा भी अन्य लोग या पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस या ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here