Home Latest News पत्नी के चुनाव लड़ने पर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग… 35 लाख की रंगदारी...

पत्नी के चुनाव लड़ने पर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग… 35 लाख की रंगदारी से तंग आकर ASI ने नहर में लगाई छलांग, 7 लोगों पर FIR

2
0
Google search engine

पंजाब के फिरोजपुर जिले के हलका जीरा अंतर्गत कस्बा मक्खू से खाकी को शर्मसार और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

पंजाब पुलिस की 112 हेल्पलाइन गाड़ियों पर तैनात एएसआई (ASI) गुरदयाल सिंह ने विरोधियों द्वारा की जा रही कथित ब्लैकमेलिंग और बदनामी से परेशान होकर फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी. घटना को अंजाम देने से ठीक पहले ASI ने एक भावुक और सनसनीखेज वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की है.
जानकारी के मुताबिक, ASI गुरदयाल सिंह मूल रूप से गुरदासपुर जिले के बटाला हल्के के रहने वाले थे. बटाला में उनकी पत्नी द्वारा चुनाव लड़ने के बाद से ही स्थानीय विरोधी उनसे रंजिश रखने लगे थे. वायरल वीडियो में ASI ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए और उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोपियों द्वारा उनसे 30 से 35 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग की जा रही थी.
‘मैं मजबूर होकर कदम उठा रहा हूं’… वीडियो में बयां किया दर्द
नहर में छलांग लगाने से पहले एएसआई गुरदयाल सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो में एएसआई ने स्पष्ट रूप से 7 लोगों के नामों का खुलासा किया और बताया कि कैसे वे लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. वीडियो पोस्ट करने के बाद मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके एएसआई ने फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी.
नहर में तलाश जारी, 7 आरोपियों पर धारा 306 (BNS 108) के तहत FIR दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और गोताखोरों की टीम एएसआई गुरदयाल सिंह की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है, हालांकि अभी तक उनका शव बरामद नहीं हो सका है. एसपी डी (SP D) मनजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित एएसआई की पत्नी के बयानों और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने नामजद 7 आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here