लड़कियों के लापता होने के मामले में लुधियाना के DC ने कहा कि 10 में से 8 का पता चल गया है।
लड़कियों के लापता होने के मामले में लुधियाना के DC ने कहा कि 10 में से 8 का पता चल गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले लुधियाना के अलग-अलग इलाकों से नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं। इसके बाद हाई कोर्ट ने सख्त फैसला लेते हुए इस मामले में सुओ मोटो नोटिस जारी किया था और लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन से रिपोर्ट मांगी थी।
इसके बाद आज लुधियाना के सीनियर अधिकारी कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने पूरे मामलों की जानकारी कोर्ट के सामने रखी, जिसके बाद कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया और ऐसे मामलों में कोई लापरवाही न बरतने को कहा।
इस मामले में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में पुलिस से पूरी रिपोर्ट ले ली है। कुल 10 लड़कियां लापता हुई थीं और इस मामले में सात FIR दर्ज की गई थीं।
DC ने कहा कि इस मामले में अब तक आठ लड़कियों को बरामद किया गया है, जबकि एक लड़की बिहार में है और दूसरी हमें तरनतारन में मिल गई है, जिसके बारे में हम लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद बाकी आठ लड़कियों से बात की है और उन्हें चाइल्ड डिपार्टमेंट की मदद से उनके परिवारों तक पहुंचा दिया गया है।