Home Latest News Jalandhar में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना...

Jalandhar में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना नंबर की बाइक छोड़ भागे युवक

21
0
Google search engine

जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात मोटरसाइकिल पर सवार युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे थे।
रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और महिला को अपनी चपेट में ले लिया। युवक मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन और क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
जानकारी देते हुए लोग।
जानकारी देते हुए लोग।
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पर नहीं था नंबर प्लेट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक शायद किसी से बचकर भाग रहे थे। लोगों का कहना है कि उनके पीछे कुछ लोग लगे हुए थे, जिसके कारण वे तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पर आगे या पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी, जिससे बाइक सवार युवकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को लेकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह वाहन किसी संदिग्ध गतिविधि में इस्तेमाल किया जा रहा हो सकता है या चोरी का भी हो सकता है।
पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया
यह पूरा मामला थाना डिवीजन नंबर-8 के अधिकार क्षेत्र का है। सोढल फाटक के पास हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और फरार युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here