Home Latest News Punjab में Noodles खाने से दर्जन से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत,...

Punjab में Noodles खाने से दर्जन से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, Shocking मामला आया सामने

73
0
Google search engine

पंजाब नूडल्स खाने से दर्जन से ज्यादा बच्चों बीमार होने की सूचना मिली है।

पंजाब नूडल्स खाने से दर्जन से ज्यादा बच्चों बीमार होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि, बच्चों ने नूडल्स एक लंगर में खाए जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये मामला गढ़शंकर से सामने आया हैं, जहां के सिविल अस्पताल में 17 के करीब बच्चे गंभीर हालत में भर्ती करवाए गए।
बच्चों ने एक लंगर में नूडल्स खाए जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।  जानकारी मुताबिक, गढ़शंकर के गांव बिनेवाल के पास एक नूडल्स का लंगर लगाया गया था। जहां पर उक्त बच्चों ने नूडल्स खाए तो उनकी स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस दौरान बच्चों को उलटियां आने लगी। इन बच्चों को तुरन्त सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मौके पर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मौजूद डाक्टर अमित ने बताया कि बीमार बच्चों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here