Home Latest News जेल मंत्री Dr. Ravjot Singh ने जेल विभाग के लिए 14...

जेल मंत्री Dr. Ravjot Singh ने जेल विभाग के लिए 14 नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

3
0
Google search engine

जेल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और नशा-विरोधी अभियान को और तेज करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

 पटियाला स्थित पंजाब जेल प्रशिक्षण स्कूल में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जेल विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने और मजबूत करने के लिए पंजाब के जेल मंत्री डा. रवजोत सिंह द्वारा उठाए गए नए कदमों का क्रियान्वयन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के लिए खरीदी गई 14 अत्याधुनिक और पूरी तरह से सुसज्जित एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलैंस जेलों में बंद कैदियों को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी।
समारोह के दौरान, जेल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और नशा-विरोधी अभियान को और तेज करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मध्य प्रदेश के टेकानपुर स्थित बीएसएफ के राष्ट्रीय कुत्ता प्रशिक्षण केंद्र (एनटीसीडी) से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे 6 खोजी कुत्तों और 12 डॉग हैंडलरों को विभिन्न जेलों में तैनात किया गया। ये खोजी कुत्ते जेल परिसरों में नशीले पदार्थों, अवैध वस्तुओं और अन्य सुरक्षा खतरों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जेल मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार जेल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि जेलों में बंद कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है ताकि आपातकालीन स्थितियों में देरी न हो और समय पर उपचार संभव हो सके। खोजी कुत्तों की तैनाती से जेलों में नशीली दवाओं से संबंधित सामान की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने में काफी मदद मिलेगी। पटियाला और फिरोजपुर सर्कल के डीआईजी जेल सुरिंदरजीत सिंह मंड, पटियाला केंद्रीय जेल के अधीक्षक गुरचरण सिंह, पंजाब जेल प्रशिक्षण स्कूल के प्रिंसीपल वरुण शर्मा, वाईस प्रिंसीपल मुकेश शर्मा और जेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here