Home Latest News Phagwara में 18 जून को CM मान करेंगे ‘लोक मिलनी’, सांसद चब्बेवाल...

Phagwara में 18 जून को CM मान करेंगे ‘लोक मिलनी’, सांसद चब्बेवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

3
0
Google search engine

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को फगवाड़ा के गांधी चौक में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम करेंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज फगवाड़ा के गांधी चौक का दौरा किया गया। इस दौरान सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं।

सांसद ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

लोगों से बातचीत करेंगे CM मान

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान इस ‘लोक मिलनी’ के दौरान फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से बातचीत करेंगे। वे जनता को राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, उद्योग, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और नीतिगत कदमों के बारे में भी अवगत कराएंगे।

पुलिस विभाग को दिए गए निर्देश 

पुलिस प्रशासन और जिला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की विस्तृत योजना पर काम शुरू कर दिया है। एसएसपी गौरव तूरा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रणदीप सिंह हीर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल तक आने वाले मार्गों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और जनता की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी की जाए। पुलिस विभाग को सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक डायवर्जन तथा पार्किंग प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here