Home Latest News Punjabi युवक ने अमेरिका में पत्नी की हत्या की:लाश जलाकर फेंकी,...

Punjabi युवक ने अमेरिका में पत्नी की हत्या की:लाश जलाकर फेंकी, फिर अपहरण की झूठी कहानी बनाई: DNA टेस्ट से खुला राज

2
0
Google search engine

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में पंजाबी मूल के युवक ने पत्नी की हत्या कर दी।

इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए दावा किया कि अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ICE के एजेंट उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर चले गए हैं।
इसी बीच पुलिस एल्डोराडो काउंटी में महिला की जली हुई लाश मिली। फॉरेंसिक जांच और DNA रिपोर्ट से उसकी पहचान जैसमीन गिल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने 16 अक्टूबर को पति गुरिंदर को गिरफ्तार कर लिया।
जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
आरोपी पति गुरिंदर, जिसने पत्नी की हत्या की।
आरोपी पति गुरिंदर, जिसने पत्नी की हत्या की।
30 सितंबर को आखिरी बार घर पर देखी गई जैसमीन
जैसमीन गिल को आखिरी बार 30 सितंबर को सैक्रामेंटो स्थित उनके घर पर देखा गया था। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। 4 अक्टूबर को उनके चचेरे भाई ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।
पति ने कहा- डाक चेक करते समय ICE एजेंट ले गए
शुरुआती पूछताछ में गुरिंदर गिल ने पुलिस को बताया कि जैसमीन घर के बाहर लगे मेलबॉक्स में डाक चेक कर रही थीं। इसी दौरान ICE के एजेंट आए और उन्हें हिरासत में लेकर चले गए।
पुलिस को गुरिंदर की बात पर शक हुआ। अधिकारियों ने जब ICE एजेंसी से संपर्क किया, तो एजेंसी ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।
जली हुई लाश मिली, DNA जांच से हुई पहचान
जैसमीन के लापता होने के बीच 1 अक्टूबर को एल्डोराडो काउंटी में पुलिस को एक जली हुई लाश मिली। फॉरेंसिक जांच और DNA रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि लाश जैसमीन गिल की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में गुरिंदर की भूमिका की जांच तेज कर दी। जांच के दौरान उसके बयानों में कई विरोधाभास भी सामने आए।
तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद
जांच में सामने आया कि गुरिंदर और जैसमीन के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। दोनों के बीच तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर अदालत में कानूनी विवाद चल रहा था। पुलिस इस विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है।
आरोपी गिरफ्तार, दो ठिकानों पर छापेमारी
पुलिस ने गुरिंदर गिल को गिरफ्तार कर सैक्रामेंटो काउंटी की मुख्य जेल भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से जुड़े दो ठिकानों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here