Home haryana Punjab में मौसम ने ली करवट! बारिश-आंधी से गर्मी से राहत, तापमान...

Punjab में मौसम ने ली करवट! बारिश-आंधी से गर्मी से राहत, तापमान में बड़ी गिरावट

2
0
Google search engine

 पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई है,

पंजाब में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में करीब 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है. मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार आज 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाओं और तूफान से नुकसान की आशंका बनी हुई है.

मौसम में बदलाव और नुकसान की स्थिति

पिछले दिनों कई इलाकों में तेज  गरज, बिजली, ओले और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. राज्य में औसतन 9.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर 7 सेंटीमीटर तक बारिश हुई.

इस मौसम के कारण अब तक करीब तीन लोगों की मौत और बिजली विभाग को लगभग 26 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात सामने आई है. कई जगहों पर खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है.

अगले कुछ दिनों का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश और गरज-चमक जारी रहेगी. 14 जून को कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, जबकि 15 और 16 जून को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी.

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पूर्वी हवाओं के असर से यह मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है. अनुमान है कि जून के अंत तक मानसून भी समय पर दस्तक दे सकता है.

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here