Home Latest News Badshah के गाने पर Police का एक्शन… Tateeree के 857 लिंक...

Badshah के गाने पर Police का एक्शन… Tateeree के 857 लिंक हटाए गए

21
0
Google search engine

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में ऐसे किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सिंगर बादशाह लगातार चर्चा में हैं. अब हरियाणा पुलिस ने उनके आपत्तिजनक गीत Tateeree के खिलाफ एक्शन लिया है. पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी सख्ती दिखाई है. पंचकूला पुलिस के मुताबिक अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं. जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय बनाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की है.
प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए गए
असल में पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गीत के कई वर्ज़न री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य फॉर्मेट पर रोक लगाने के लिए प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए गए हैं. यह कदम खास तौर पर उन कंटेंट्स के खिलाफ उठाया गया है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है.
मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक Ajay Singhal ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में ऐसे किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि Tateeree जैसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी को और मजबूत किया गया है.
डीजीपी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में पुलिस और प्रशासन मिलकर लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए.
उधर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील या वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. यह मामला साइबर थाना सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज एफआईआर के तहत जांच में है और पुलिस लगातार निगरानी करते हुए अन्य संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here