Home Latest News Mohali में युवक की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार:रंजिश में रॉड और...

Mohali में युवक की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार:रंजिश में रॉड और लाठियों से पीटकर किया था घायल

24
0
Google search engine

मोहाली जिले के पीर मुछल्ला क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

हमले में युवक को रॉड और लाठियों से पीटा गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बयान में 19 वर्षीय आनंद ने बताया कि यह घटना 17 मार्च की रात करीब 12:30 बजे हुई। आनंद अपने चाचा सुमित कुमार और दोस्तों के साथ चिकन लेने जा रहा था। काली माता मंदिर के पास हिमांशु, दीपांशु, आशु और अभिमन्यु अपने 7-8 साथियों के साथ वहां पहुंचे। उनके हाथों में रॉड और लाठियां थीं।
होली के दिन हुए विवाद के चलते हुई वारदात
पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि होली के दिन हुए विवाद के चलते यह वारदात हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभिमन्यु अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
गाली-गलौच करने के बाद किया हमला
आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चारों को घेर लिया और हमला कर दिया। अन्य युवक जान बचाकर भाग निकले, लेकिन आरोपियों ने सुमित कुमार को पकड़ लिया। उसे जमीन पर गिराकर सिर, छाती, हाथों और पैरों पर कई वार किए गए। उसे लाठियों से पीटा गया और घसीटा भी गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने सुमित के साथियों को बचाने से भी रोका।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुमित को पहले ढकोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ और फिर पीजीआई रेफर किया गया। 19 मार्च की रात करीब 1 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here