Home Latest News Jalandhar बाईपास फ्लाईओवर पर टिप्पर ने ई.वी. स्कूटी सवार को मारी टक्कर,...

Jalandhar बाईपास फ्लाईओवर पर टिप्पर ने ई.वी. स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

183
0
Google search engine

जालंधर बाईपास के निकट फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टिप्पर ने ई.वी. स्कूटी को टक्कर मार दी।

जालंधर बाईपास के निकट फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टिप्पर ने ई.वी. स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें ई.वी. सवार 33 वर्षीय कुक की मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश है, वह एल्डिको की कोठी में बतौर कुक काम करता था। हादसे के समय वह अपने मालिक के लिए खाना लेकर जा रहा था। हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने जब टिप्पर की तलाश ली तो उसमें एक लिफाफे में नशा (चूरा-पोस्त) बरामद हुआ। गुस्साए लोगों ने टिप्पर पर ईंट-पत्थर बरसाए और टायरों की हवा भी निकाल दी और आधे घंटे तक हाईवे जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
घटना वीरवार दोपहर की है। मृतक राजेश वीरवार को अपने मालिक के लिए खाना लेकर जा रहा था, तभी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक राजेश की पत्नी मौके पर पहुंची और बेसुध हो गई। मृतक राजेश का 2 साल का बच्च है। सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। थाना सलेम टाबरी के इचांर्ज अमृतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here