Home Latest News Punjab कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा, संजीव अरोड़ा को...

Punjab कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा, संजीव अरोड़ा को मिली मंत्रिमंडल में जगह

76
0
Google search engine

पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप धालीवाल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है। बता दें कि पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार कैबिनेट का विस्तार कर रही है। हाल ही में लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। उन्हें मंत्री बनाया गया है। पंजाब के राज्यपाल ने राजभवन में संजीव अरोड़ा को  17वें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्रियों समेत कई नेता मौजूद रहे। संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री और NRI मंत्रालय दिया गया है। इससे पहले NRI मंत्रालय कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। संजीव अरोड़ा को मंत्रालय मिलने के बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, लेकिन अभी उनका इस्तीफा मंजूर होने की कंफर्मेशन नहीं है।

पंजाब कैबिनेट में हो सकते हैं CM समेत 18 मंत्री

बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्रियों का प्रावधान हैं। संजीव अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनते हुए भगवंत मान कैबिनेट में 17 मंत्री हो गए हैं, लेकिन अगर कुलदीप धालीवाल का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो पंजाब मंत्रिमंडल में 2 मंत्री पद खाली हो जाएंगे। साढ़े 3 साल के कार्यकाल में भगवंत मान 7वीं बार मंत्रिमंडल विस्तार कर रहे हैं। पिछली बार कैबिनेट विस्तार सितंबर 2024 में हुआ था। उस समय हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर भगत को मंत्री बनाया गया था। बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा, अनमोल गगन मान को कैबिनेट से बाहर किया गया था। अब जुलाई 2025 में कैबिनेट विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संजीव अरोड़ को मंत्री बनाया है। संजीव राज्यसभा सांसद थे, लेकिन उपचुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।

कौन हैं कुलदीप धालीवाल?

कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब की अजनाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वे पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अमरपाल सिंह बोनी को 7843 वोटों और कांग्रेस के उम्मीदवार हरप्रताप सिंह को 9702 वोटों से हराया था। 19 मार्च 2022 को चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव सभागार में उन्होंने पंजाब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। बतौर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और NRI मामलों के विभागों की जिम्मेदारी मिली थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 जीतकर सरकार बनाई थी। पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 16 मार्च 2022 को CM पद की शपथ ली थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here