Home Latest News Punjab Police का बड़ा ऑपरेशन: अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़,...

Punjab Police का बड़ा ऑपरेशन: अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, हथियार और हेरोइन बरामद

75
0
Google search engine

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ।

 पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान समर्थित मादक पदार्थ और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सीमा पार से देश में हथियार और ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर साँझा की।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें ग्लॉक पिस्टल और चीनी निर्मित हथियार शामिल हैं। इसके अलावा, 1 किलोग्राम हेरोइन, ₹2.9 लाख की ड्रग मनी और एक नोट गिनने की मशीन भी जब्त की गई है।
-पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर भारत-पाक सीमा के रास्ते हथियारों की खेप भारत में पहुंचा रहे थे। उनका मकसद पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को ये हथियार पहुंचाकर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।
-पीएस एसएसओसी, अमृतसर में दर्ज हुई एफआईआर
इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मॉड्यूल से जुड़े और भी कई लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी संभव है।
-पंजाब पुलिस की सख्त निगरानी
पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि राज्य को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के अपने संकल्प के तहत वह मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के गठजोड़ को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस सफलता को इसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here