Home Latest News Chandigarh में 15 दिन में 2 महिला तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन के साथ पकड़ी,...

Chandigarh में 15 दिन में 2 महिला तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन के साथ पकड़ी, उम्र का फायदा उठाकर बेच रही नशा; एक पर पहले भी केस

3
0
Google search engine

ताजा मामले में सब इंस्पेक्टर आशा पुलिस के साथ गश्त पर थी।

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर दो महिला आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। ताजा मामले में सेक्टर-56 निवासी गीता (54 वर्षीय) को गुरुवार को 11.5 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है।
इससे पहले सेक्टर-38ए निवासी 60 वर्षीय एक अन्य गीता को 14.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। दोनों मामलों में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। इन दोनों आरोपियों को सब इंस्पेक्टर आशा ने गिरफ्तार किया।
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे शहर के किन-किन इलाकों में नशे की सप्लाई करती थीं, उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और हेरोइन कहां से लाई जाती थी। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन का डेटा भी खंगाल रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों महिलाओं की उम्र अधिक होने के कारण आमतौर पर लोगों को उन पर शक नहीं होता था। इसी का फायदा उठाकर वे कथित तौर पर नशे के कारोबार में सक्रिय थीं। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या दोनों महिलाओं के बीच कोई संबंध था या वे अलग-अलग नेटवर्क के लिए काम कर रही थीं।
पुलिस स्टेशन 39 में FIR दर्ज हुई।
पुलिस स्टेशन 39 में FIR दर्ज हुई।
सरकारी स्कूल के पास पकड़ी महिला
ताजा मामले में सब इंस्पेक्टर आशा पुलिस के साथ गश्त पर थी। इसी दौरान सेक्टर-56 स्थित सरकारी स्कूल के पास एक महिला दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गीता निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं इससे पहले 19 मई को सेक्टर-38ए में गश्त के दौरान पुलिस ने एक अन्य महिला को पकड़ा था। तलाशी में उसके कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी की पहचान गीता निवासी सेक्टर-38ए के रूप में हुई। मौके पर फील्ड टेस्ट में बरामद पदार्थ हेरोइन पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पहले से अपराधिक केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सेक्टर-56 निवासी गीता के खिलाफ पहले भी चोरी और सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां अब दोनों महिलाओं की आपराधिक गतिविधियों और उनके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ और मोबाइल डेटा विश्लेषण से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here