Home Latest News Ludhiana: CM भगवंत मान की ललकार; न गुस्सा न अहंकार, संजीव...

Ludhiana: CM भगवंत मान की ललकार; न गुस्सा न अहंकार, संजीव अरोड़ा इस बार

63
0
Google search engine

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हैबोवाल और गोपाल नगर इलाकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया।

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हैबोवाल और गोपाल नगर इलाकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। इस अभियानों में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाली और मदन लाल बग्गा, लुधियाना के मेयर, पार्षदों सहित कई प्रमुख नेताओं की उपिस्थति रही। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने स्वच्छ राजनीति और जन-केंद्रित शासन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं से विकास पहलों को जारी रखने के लिए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को चुनने की अपील की। सीएम मान ने अपने भाषण में युवाओं, महिलाओं और आम परिवारों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
मान ने महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणास्नेत बताया। संजीव अरोड़ा के राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने कहा कि अरोड़ा लुधियाना की प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण से लेकर ईएसआई अस्पताल और सिविल अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के पुनरूद्धार तक, अरोड़ा का योगदान शहर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीएम मान ने जनता को भरोसा दिलाया कि संजीव अरोड़ा को चुनने से शिक्षा, बुनियादी सुविधाएं और जन कल्याण सहित विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित होगा। सीएम मान ने विपक्षी नेताओं, खासकर सुखबीर सिंह बादल के अवसरवादी व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने बताया कि कैसे ऐसे नेता लोगों के सहयोगी होने का दिखावा करते हुए निजी लाभ के लिए पंजाब के संसाधनों का दोहन करते हैं।
मान ने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं के दुरु पयोग और गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। ड्रग्स और अपराध पर अपनी सरकार की कार्रवाई पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने कहा कि ड्रग सप्लायर और गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने भ्रष्टाचार के कई मामलों में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की संलिप्तता का जिक्र किया और कहा कि बरी होने के उनके झूठे दावों के बावजूद, टैंडर घोटाले और परिवहन अनियमतिताओं से संबंधित कई मामले अभी भी अदालत में चल रहे हैं। मान ने आशु पर अहंकार और आम लोगों की दुर्दशा को नजरअंदाज करने एवं निजी लाभ के लिए अपने पद का नाजायज़ फायदा उठाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट और अहंकारी नेताओं के लिए पंजाब की राजनीति में कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों से 19 जून को संजीव अरोड़ा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब आप संजीव अरोड़ा को चुनेंगे तो लुधियाना जीतेगा। संजीव अरोड़ा ने कहा कि विधायक बनने के बाद तेजी से काम पूरा के लिए पहले से चार गुना ज्यादा मेहनत करूंगा। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान की कई प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here