Home Latest News Punjab के इस इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका… 5...

Punjab के इस इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका… 5 मजदूरों की मौत

62
0
Google search engine

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

 पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां जिले के सिंघेवाला गांव स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
विस्फोट से दहला इलाका
घटना सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित एक दो मंजिला पटाखा फैक्ट्री में हुई। विस्फोट इतना तेज था कि पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास का इलाका थर्रा उठा। विस्फोट की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस और राहत टीमें तुरंत पहुंच गईं। घायलों को पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री को घेर लिया है और अग्निशमन दलों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।
आग से हुआ धमाका, कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी और किस वजह से उसने इतनी भयावह रूप ले लिया। फॉरेंसिक और तकनीकी टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो मलबे की जांच कर रही हैं।
फैक्ट्री में काम कर रहे थे दर्जनों मजदूर
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 40 से 45 मजदूर काम कर रहे थे। देर रात करीब 1:30 बजे जब अधिकतर मजदूर फैक्ट्री परिसर में मौजूद थे, तभी यह हादसा हुआ। कई मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राहत कार्य में बाधा न डालें और अफवाहों से बचें। आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here