Home Latest News MLA Raman Arora मामले में नया मोड़, Model Town का ढाबा मालिक,...

MLA Raman Arora मामले में नया मोड़, Model Town का ढाबा मालिक, और बेकरी चलाने वाला आया सामने

76
0
Google search engine

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए आप विधायक रमन अरोड़ा के मामले में उस समय नया मोड़ आया

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए आप विधायक रमन अरोड़ा के मामले में उस समय नया मोड़ आया जब विधायक के खिलाफ 2 गवाहों ने विजीलैंस के समक्ष आकर अपने बयान दर्ज करवाए हैं। विजीलैंस द्वारा पहले उन्हीं गवाहों को बाद में माननीय अदालत के आगे पेश किया गया, जहां बाद में माननीय जज के सामने भी उनके बयान दर्ज करवाए गए।
सूत्रों की मानें तो विजीलैंस विभाग के समक्ष आकर करीब 8 लोगों ने आकर विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ आकर बयान दर्ज करवाए हैं। यह वहीं पीड़ित है जिनको रमन अरोड़ा ने फर्जी नोटिस भेजकर मानसिक तौर पर परेशान किया गया, जिसके बाद उनसे रिश्वत के तौर पर पैसे लिए गए थे। सूत्रों की मानें तो एक पीड़ित जोकि शहर के एक नामी ढाबा मालिक है, जिनका मॉडल टाऊन में एक मशहूर ढाबा है, उनके ढाबे की कंस्ट्रक्शन पहले रुकवाई गई, जिसके बाद उन्हें ए.टी.पी. के पास भेजा गया और बाद में सैंटिंग के लिए किसी व्यक्ति को बीच में डालकर राजीनामे की बात की गई। इस सैटिंग के बदले उनसे 8 लाख रुपए वसूले गए। इस सारी सैटिंग में एक नेता का नाम भी आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
वहीं दूसरा पीड़ित जोकि बेकरी चलाता है। उसके द्वारा 3 लाख रुपए एक महिला इंस्पैक्टर को दिए गए। बाद में कहा कि यही पैसे विधायक रमन अरोड़ा को दिए जाने है। इसलिए बेकरी मालिक ने नगर निगम जाकर महिला इंस्पैक्टर को पैसे दिए हैं। विजीलैंस अब उक्त महिला इंस्पैक्टर को जांच में शामिल करने और फिर गिरफ्तार करने की तैयारी में है। दूसरी ओर विधायक रमन अरोड़ा को आज अस्पताल से रुटीन चैकअप करवाया गया। सूत्रों की मानें तो विजीलैंस द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को वीरवार को कोर्ट में पेश कर और रिमांड मांगा जाएगा। क्योंकि जिस तरह आज विभाग ने पीड़ितों के बयान सीधा कोर्ट में करवाए गए हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here