Home Latest News अमृतसर में केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की फोटो : घायलों...

अमृतसर में केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की फोटो : घायलों को 5-5 लाख देगी SGPC, धामी बोले- उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरत

2
0
Google search engine
पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के संघर्ष में जान गंवाने वाले भाई परविंदर सिंह झोटा की तस्वीर केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने शनिवार को भाई झोटा के पिता बापू भीम सिंह से मुलाकात के दौरान यह ऐलान किया।
धामी ने कहा कि सिख कौम भाई झोटा की कुर्बानी हमेशा याद रखेगी। नशों के खिलाफ उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना समय की जरूरत है। एसजीपीसी परिवार के साथ है और हर संभव मदद करेगी। भाई झोटा के साथ घायल हुए युवाओं का हाल जानने के बाद धामी ने प्रत्येक घायल को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।
कमेटी इलाज का पूरा खर्च उठाएगी
उन्होंने बताया कि अगर घायल चाहें तो एसजीपीसी उनका इलाज श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज अमृतसर में करवाएगी। कमेटी इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। धामी ने कहा कि अजायबघर में उनकी तस्वीर लगाने का मकसद उनके संघर्ष और युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के संकल्प को याद रखना है।
धामी ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और गुरु साहिब से अरदास की।
धामी ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और गुरु साहिब से अरदास की।
बच्चों के नाम 10-10 लाख की FD की पेशकश
SGPC प्रधान ने परविंदर सिंह झोटा के दो बच्चों के नाम पर 10-10 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाने और उनकी परवरिश की जिम्मेदारी उठाने की पेशकश की। हालांकि, झोटा के पिता भईम सिंह ने अपने परिवार के लिए यह मदद लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से उनका परिवार आत्मनिर्भर है।
संघर्ष कर रही संगत के लिए लंगर जारी रहेगा
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही संगत के लिए लगातार लंगर सेवा जारी रखने और शौचालयों सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रबंध करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में SGPC परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की ओर से जो भी आदेश दिया जाएगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार के दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन सिख संस्थाओं का फर्ज है कि ऐसे समय में परिवार का साथ दिया जाए और उसे अकेला महसूस न होने दिया जाए।
ये पदाधिकारी भी रहे मौजूद
इस मौके पर तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह, SGPC की अंतरिम कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर, सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, सतवीर सिंह और हरभजन सिंह वक्ता मौजूद रहे। इनके अलावा तख्त श्री दमदमा साहिब के मैनेजर नरेंद्रजीत सिंह, गुरुद्वारा बाबा गांधा सिंह जी के मैनेजर सुरजीत सिंह ठिकरीवाल और इंचार्ज भोला सिंह भी उपस्थित थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here