Home Latest News Jalandhar में BJP नेता की रिश्तेदार महिला की हत्या; घर में घुसकर...

Jalandhar में BJP नेता की रिश्तेदार महिला की हत्या; घर में घुसकर गहने-नकदी समेत लुटेरे फरार

88
0
Google search engine

जालंधर में कुछ लुटेरों ने भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार के घर में घुसकर 70 साल की महिला की हत्या कर दी और गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

पंजाब के जालंधर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शहर के पॉश इलाके में अज्ञात लुटेरों ने एक बड़े घर में घुसकर पहले लूटपाट की, फिर घर में मौजूद एक 70 साल की महिला की हत्या कर फरार हो गए। मृतका की पहचान विनोद कुमारी के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार बताई जा रही हैं। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर पर अकेली थीं महिला

जानकारी के अनुसार, यह वारदात शहर के पॉश इलाके मोटा सिंह नगर में हुई है। घटना के समय 70 साल की विनोद कुमारी घर पर अकेली थीं। उनके पति किसी काम से बाजार गए हुए थे। जब वह शाम को घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने कई बार दरवाजे पर दस्तक दी, जब इसके बाद भी कोई दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद वह ऊपर के दरवाजे से घर में घुसे। घर में उन्होंने विनोद को मृत अवस्था में पाया।

बिखरा हुआ था घर का सारा सामान

इस पूरे मामले में भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि घर के ऊपरी दरवाजे खुले हुए थे और उनकी ताई के शरीर पर चोट के निशान थे। साथ ही अलमारी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और उनके सभी गहने भी गायब थे। इससे साफ है कि यह हत्या लूट के इरादे से की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई। मामले को जल्दी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए ADCP हेडक्वार्टर जालंधर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जालंधर के मोटा सिंह नगर में एक महिला की हत्या हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि यह घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब की है। उन्होंने बताया कि महिला के हाथ से सोने के कंगन गायब थे और उनका मोबाइल फोन भी घर में नहीं मिल रहा था। इसके चलते घर वालों को लूट की आशंका हो रही है। पहले घर वाले ने हार्ट अटैक सोचकर डॉक्टर के पास महिला को लेकर गए थे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here