Home Latest News Jalandhar: पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Jalandhar: पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

78
0
Google search engine

 Jalandhar जिले के एक गांव में एक गिरजाघर के पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

Punjab में जालंधर जिले के एक गांव में एक गिरजाघर के पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से गिरजाघर जा रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और संदेश भेजने शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह उससे डर गई और अपने माता-पिता को इस बारे में (पादरी की हरकत के बारे में) नहीं बता सकी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 2022 से पादरी कथित तौर पर उसे रविवार को गिरजाघर के एक केबिन में अकेले बिठाया करता था और उसे गले लगाता था एवं गलत तरीके से स्पर्श करता था। पुलिस ने कहा कि इस वारदात के सिलसिले में भादंसं की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) , 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here