Home delhi AAP को तगड़ा झटका; रुझानों में BJP को स्पष्ट बहुमत, 38 सीटों...

AAP को तगड़ा झटका; रुझानों में BJP को स्पष्ट बहुमत, 38 सीटों पर आगे

76
0
Google search engine

दिल्ली में AAP तीसरी बार सरकार बनाएगी या भाजपा का कमल खिलेगा, आज मतगणना के बाद शाम तक क्लीयर हो जाएगा।

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। ठीक 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई। तीनों बड़े राष्ट्रीय दलों आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी आज होगा। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। शाम होते-होते क्लीयर हो जाएगा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन रही है या आम आदमी पार्टी हैट्रिक लगा रही है। एग्जिट पोल के अनुमान भाजपा की सरकार बना रहे हैं, लेकिन यह अनुमान कितने सही साबित होते हैं,
EVM काउंटिंग में 10 बजे तक के रुझान
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल ने वापसी की है। वे 254 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जंगपुरा सीट पर भी उलटफेर हुआ है। AAP के मनीष सिसोदिया 2 राउंड की काउंटिंग के बाद 1800 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा राय आगे हैं। मटियाला सीट से भाजपा के संदीप सहरावत आगे हैं। कोंडली सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका गौतम आगे हैं। मादीपुर सीट से भाजपा के कैलाश गंगवाल आगे हैं। AAP की उम्मीदवार राखी बिड़ला पीछे हैं।
नई दिल्ली में भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे
नई दिल्ली सीट पर अब तक 4943 वोटों की गिनती हुई है। केजरीवाल को 2198, प्रवेश वर्मा को 2272 और संदीप दीक्षित को 404 वोट मिले हैं। भाजपा 74 वोटों से आगे है। AAP नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। रोहिणी विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती में AAP के प्रदीप मित्तल को 3235, बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता को 3187 और कांग्रेस के सुमेश को 177 वोट मिल चुके हैं।
दिल्ली दंगों का आरोपी मुस्तफाबाद से 5वें नंबर पर
साल 2020 में दिल्ली में भड़के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से उम्मीदवार है और 5वें नंबर पर चल रहा है। वह ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट हैं।
रिजल्ट के बीच सोनिया के घर पहुंचे राहुल गांधी
दिल्ली चुनाव परिणाम के बीच राहुल गांधी तुरंत प्रभाव से सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे। दिल्ली चुनाव के रुझानों में पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here