Home haryana Ludhiana में जागो कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प, चली...

Ludhiana में जागो कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां , लोगों में मची भगदड़

89
0
Google search engine
जागो समारोह दौरान चली गोलियां
पंजाब के लुधियाना में जागो कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान 26 साल के बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। वह अपने एक गरीब दोस्त के घर जागो कार्यक्रम में शामिल होने गया था ।  जहां समारोह में आए दो अन्य युवकों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने उस पर गोली चला दी।  हमले में बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल गया और वहीं गिर गया। गोलीबारी के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।
जांच में जुटी पुलिस 
कार्यक्रम में आए लोगों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया और मामले की सूचना पुलिस को को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here