Home delhi पंजाब में नगर निगम और नगर परिषदों का कब होगा चुनाव? सामने...

पंजाब में नगर निगम और नगर परिषदों का कब होगा चुनाव? सामने आई तारीख

93
0
Google search engine

 पंजाब में कब नगर निगम और नगर परिषद का चुनाव होगा?

 पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की तारीख सामने आ गई है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के 5 नगर निगमों के आम चुनाव और 4 नगर निगमों के उपचुनाव दिसंबर के अंत तक कराए जाएंगे।
पंजाब में कुल 9 नगर निगमों के चुनाव कराए जाने हैं, जिसमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा में आम चुनाव और बठिंडा, बरनाला, होशियारपुर, अबोहर में उपचुनाव होने हैं। साथ ही 44 नगर परिषदों में आम चुनाव और 43 नगर परिषदों में उप चुनाव होंगे। इस तरह 9 नगर निगमों और 87 नगर परिषदों में अगले महीने के अंत तक चुनाव कराए जाएंगे।
आपको बता दें कि पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अवमानना का आदेश जारी किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है।
सरकार ने HC में दाखिल किया जवाब
इससे पहले HC ने 6 नवंबर को आदेश दिया था कि राज्य सरकार 15 दिनों में चुनाव से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करे। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि पंजाब में 25 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और 8 हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इसी के तहत सरकार ने शुक्रवार को नगर निगम और परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here