Home haryana AAP candidate Master Amar Singh चुनाव मैदान से हटे, कांग्रेस प्रत्याशी Dharampal...

AAP candidate Master Amar Singh चुनाव मैदान से हटे, कांग्रेस प्रत्याशी Dharampal Gonder को समर्थन का एलान

138
0
Google search engine

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मतदान से तीन दिन पहले झटका लगा है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने जजपा छोड़ वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं। जजपा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव के दौरान खर्च का हिसाब भी मांगा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बुधवार को रघुनाथ कश्यप का स्वागत किया है। इससे भाजपा को पानीपत ग्रामीण में बड़ी मजबूती मिली हैं। एक दिन पहले भाजपा ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को पार्टी में शामिल कराया था।

ऐसे में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर भाजपा दोनों सीटों पर और मजबूत हो गई हैं। रघुनाथ कश्यप लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने 2019 के बाद 2024 में पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी। उन्होंने पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर गत दिनों इस्तीफा दे दिया था और जजपा में शामिल हो गए थे।

जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने कहा कि पार्टी ने रघुनाथ कश्यप को पूरा सम्मान दिया। यहां के कई दावेदारों को समझाकर रघुनाथ कश्यप को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। वे अब पार्टी छोड़कर भाजपा में वापस चले गए हैं।

इधर, करनाल के नीलोखेड़ी से आप प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल गोंदर को समर्थन देते हुए चुनाव मैदान से हट गए हैं। मा. अमर सिंह के मैदान से हटने का लाभ धर्मपाल गोंदर को मिलने की संभावना है।

वह भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल की अगुवाई में उन्होंने घर वापसी की। वहीं करनाल के नीलोखेड़ी से आप प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह चुनाव मैदान से हट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल गोंदर को समर्थन का एलान किया है।
Google search engine