Home Latest News Jalandhar : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा...

Jalandhar : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

4
0
Google search engine
मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार लड़की घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में ट्रक और कार की टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमे देखा जा सकता है कि कार का पिछला हिस्सा डैमेज हो गया है। हालांकि कार चालक ट्रक चालक की गलती निकाल रहा है। वहीं, ट्रक चालक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा बता रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए कार चालक मनी सिंह ने कहा कि वह गाड़ी से पेट्रोल डलवाकर आ रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा सवार उसकी गाड़ी के सामने आ गई। इस दौरान एक्टिवा सवार को बचाने के कारण उसने कार की गति कम कर दी, जिसके बाद पीछे से ट्रक चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने कहा कि हादसे में लड़की का चूल्हा टूट गया।
ट्रक चालक विमल कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार एक्टिवा सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान आगे जा रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिसके बाद उसके ट्रक की ब्रेक नहीं लग पाई और उसका ट्रक कार से टकरा गया। विमल ने कहाकि वह ट्रक लेकर दाना मंडी जा रहा था और दिल्ली से आया है।
थाना 1 के पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक्टिवा सवार लड़की हादसे में घायल हुई है। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक और कार को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा है। दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here