Home Latest News IND vs NZ 2nd T20I: आ ही गया वैभव सूर्यवंशी का नंबर,...

IND vs NZ 2nd T20I: आ ही गया वैभव सूर्यवंशी का नंबर, मगर कौन करेगा ओपनिंग? प्लेइंग-11 में 2 बदलाव

6
0
Google search engine

सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

टीम इंडिया के करोड़ों फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. क्रिकेट की दुनिया के उभरते हुए सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद ये ऐलान किया. वैभव को ईशान किशन की जगह मौका मिला है, जो चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए.

6 मैच के बाद आए वैभव, मगर नहीं मिली ओपनिंग

क्राइस्टचर्च में शनिवार 24 अक्टूबर को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी का नंबर आखिर आ ही गया. ये एक दिन पहले ही तय नजर आ रहा था, जब टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने ईशान किशन के चोटिल होने का खुलासा किया था. BCCI ने भी फिर इसकी पुष्टि की थी. तब से ही वैभव के खेलने की संभावना बढ़ गई थी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद कप्तान अय्यर ने इसका ऐलान भी कर दिया.
वैभव को लगातार 6 मैच में बाहर बैठने के बाद मौका मिला है. उन्होंने पिछला मैच 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वैभव इस मैच में ओपनिंग नहीं करेंगे. ये जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही संभालेंगे. वैभव को तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतारा जाएगा, जहां ईशान किशन बैटिंग करते हैं. ये पहला मौका होगा, जब IPL से लेकर इंटरनेशनल तक, वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग की जगह किसी अन्य नंबर पर बैटिंग करेंगे.

प्लेइंग-11 में ये बदलाव

प्लेइंग-11 की बात करें तो भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं. वैभव के अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी टीम में वापसी हुई है. उन्हें पिछले मैच में बाहर कर दिया गया था. उनकी जगह मयंक यादव आए थे, जिन्हें इस मैच में बाहर किया गया है. वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में भी एक बदलाव है. तेज गेंजबाज एडम मिल्न की जगह पेसर जैकब डफी की एंट्री हुई है.

IND vs NZ: आज की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, फिन एलेन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here