Home Latest News Ludhiana की Rubber Factory में आग : शार्ट सर्किट...

Ludhiana की Rubber Factory में आग : शार्ट सर्किट से फैली चिंगारी; 3 घंटे बाद 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

18
0
Google search engine

लुधियाना में ईस्टमैन चौक के पास स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में सोमवार सुबह करीब 6 बजे आग लग गई।

आसपास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे मिली सूचना
पुलिस कर्मी एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि ईस्टमैन चौक के पास स्थित बंसल फैक्ट्री में आग लग गई है। आग की लपटें काफी दूर से नजर आ रही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करवाया गया। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कुछ एक कर्मी दे जो सुरक्षित बाहर आ गए थे।
8 गाड़ियों ने 3 घंटे तक की मशक्कत
दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
आर्थिक नुकसान का आकंलन बाकी
एएसआई गुरप्रीत सिंह के अनुसार घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग के कारण फैक्ट्री में कितना सामान और मशीनरी प्रभावित हुई है, इसकी जानकारी जांच और नुकसान के आकलन के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और आर्थिक नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here