Home Latest News Amritsar में प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद:गश्त के दौरान पीले रंग का...

Amritsar में प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद:गश्त के दौरान पीले रंग का लिफाफा मिला; मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया अलर्ट

20
0
Google search engine

अमृतसर में लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद की गई है।

मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किया। थाना कंबो में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 11 अक्टूबर को एएसआई सरवन सिंह पुलिस के साथ इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के संबंध में मीराकोट खुर्द में मौजूद थे। उनके पास मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने सूचना दी कि लुहारका रोड पर कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित प्लॉट में घातक हथियार या असलहा छिपाकर रखा हो सकता है।
बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया सूचना मिलने पर ASI सरवन सिंह ने पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के कर्मचारियों के साथ बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित प्लॉट की जांच की गई। तलाशी के दौरान वहां से पीले रंग का एक लिफाफा बरामद हुआ।
तलाशी के दौरान पीले रंग का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें से असॉल्ट राइफल मिली।
तलाशी के दौरान पीले रंग का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें से असॉल्ट राइफल मिली।
जांच करने पर असॉल्ट राइफल मिली लिफाफे की जांच करने पर उसके अंदर से एक असॉल्ट राइफल मिली। राइफल की बॉडी पर CAL 223 BORE S/A लिखा हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बरामद राइफल के साथ मैगजीन और रॉड नहीं मिली। हथियार को कब्जे में लेकर उसकी वीडियोग्राफी भी की गई।
उपलब्ध रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं इस मामले में थाना कंबो में 11 अक्टूबर 2026 को भारतीय आर्म्स एक्ट की धारा 25(8), 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में अज्ञात आरोपी का उल्लेख किया गया है। फिलहाल, हथियार किसने और किस मकसद से प्लॉट में छिपाकर रखा था, इस संबंध में उपलब्ध रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here