Home Latest News Jalandhar में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचला:मैरिटन होटल के सामने...

Jalandhar में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचला:मैरिटन होटल के सामने देर रात हादसा, मौके पर मौत; नहीं हुई पहचान

41
0
Google search engine

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जालंधर जीटी रोड पर मैरिटन होटल के सामने देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, व्यक्ति जीटी रोड पर जा रहा था, तभी गुजर रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक के हुलिए और कपड़ों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
फुटेज के जरिए ट्रक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास
हादसे की वजह और ट्रक की पहचान के लिए पुलिस ने मैरिटन होटल के बाहर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए ट्रक का नंबर और हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान तुरंत हो सके।
शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया
पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही आसपास के थानों में भी मृतक का विवरण भेजा गया है, ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान हो सके। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here