Home Latest News Nakodar में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी...

Nakodar में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

25
0
Google search engine

जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद किडनैप करवाकर पुलिस को झूठी कहानी बता दी।

जांच के दौरान पुलिस ने पिता का झूठ पकड़ा और बेटे को बरामद कर तीन लोगों को अरेस्ट किया है।नकोदर सिटी पुलिस को युवक के पिता ने बताया कि कि उसके बेटे को सिविल अस्पताल से किडनैप कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पिता, उसके दूसरे बेटे और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिस युवक के अपहरण की बात कही जा रही थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।
22 जुलाई की थी घटना
डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि यह घटना 22 जुलाई को हुई थी। नूरमहल के गांव बुंडाला के रहने वाले इमाम हुसैन के साथ सुन्नड़ कलां के ईंट-भट्ठे के पास कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद मारपीट के बाद माम हुसैन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया था। उसी रात अस्पताल से यह खबर फैलाई गई कि कुछ अज्ञात लोग माम हुसैन को अगवा करके ले गए हैं।
एसपी और डीएसपी को देखरेख में टीम बनाई गई
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर थाना सिटी नकोदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी विनीत अहलावत और डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर दविंदर कुमार ने जांच शुरू की।
विरोधियों को फंसाने के लिए रची साजिश
जांच टीम ने तकनीक और सबूतों की मदद ली तो सच्चाई सामने आ गई। जांच में पता चला कि 23 जुलाई की रात करीब 2 बजे पिता लाल हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे माम हुसैन को स्विफ्ट कार (PB 47-E-9200) में बैठाया था। उन्होंने बेटे को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा, ताकि अपने विरोधियों को फंसाया जा सके। आरोपी पिता पुलिस के सामने आकर बेटे को ढूंढने की मांग कर रहा था और पुलिस को गुमराह कर रहा था।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही
पुलिस ने योजना बनाकर माम हुसैन को सुरक्षित ढूंढ निकाला और स्विफ्ट कार जब्त कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पिता लाल हुसैन, भाई याकूब अली और दोस्त सैफ अली के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here