Home Latest News Jalandhar में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त...

Jalandhar में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त सूचना से सीआईए ने दबोचे, 1.50 लाख ड्रग मनी बरामद

1
0
Google search engine

पुलिस ने दोनों से 5 किलोग्राम हेरोइन व 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्कर सिटी में नशे की सप्लाई के लिए आ रहे थे। सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी लगा कर दोनों को दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों से 5 किलोग्राम हेरोइन व 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है। पुलिस ने थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान फिल्लौर निवासी दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले को लेकर कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह प्रेस वार्ता करेंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों तस्कर सिटी में सप्लाई देने आ रहे थे। तभी सीआईए स्टाफ की टीम को तस्करी की गुप्त सूचना मिल गई।

पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगा कर दोनों को काबू कर 5 किलोग्राम हेरोईन और 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी, ताकि उनके आगले पिछले लिंक की जांच की जा सके।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here