Home Latest News Ludhiana Court को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11...

Ludhiana Court को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11 बजे धमाका होगा, डॉग स्क्वायड ने की सर्च; राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी

1
0
Google search engine

लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को आज ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर में बम धमाके की धमकी मिली है।

यह धमकी उस समय मिली जब कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी।
डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर 12 सितंबर को deniseseward01@gmail.com से एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) से जुड़ा हुआ बताया है। ईमेल में दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की बात कही गई है।
डॉग स्क्वायड की टीम सर्च करते हुए।
डॉग स्क्वायड की टीम सर्च करते हुए।
इन जगहों को भी उड़ाने की धमकी इस धमकी भरे ईमेल में सिर्फ लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और लोक अदालत ही नहीं, बल्कि मोहाली-हलवारा एयरपोर्ट पर भी हिंसक हमले की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कुछ राजनीतिक नेताओं को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरा ईमेल मिला।
धमकी भरा ईमेल मिला।
पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी धमकी मिलने के तुरंत बाद लुधियाना के डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत जजों, कोर्ट स्टाफ, वकीलों और वहां मौजूद आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए भी कड़े कदम उठाने को कहा गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here