Home delhi शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा, लेटर में ‘आर्थिक और व्यक्तिगत’ कारणों...

शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा, लेटर में ‘आर्थिक और व्यक्तिगत’ कारणों का दिया हवाला

33
0
Google search engine

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज सोमवार को पत्र जारी कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज सोमवार को पत्र जारी कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजे पत्र में पार्टी छोड़ने की जानकारी दी. हालांकि उनके बीजेपी छोड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. लेकिन अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. पार्टी छोड़ने को लेकर आर्थिक और निजी कारणों का हवाला दिया.
पूनावाला ने सोशल मीडिया X पर बीजेपी अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे का पत्र शेयर करते हुए कहा, “बेहद विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ, मैंने एक बार फिर बीजेपी और नितिन नबीन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है और उनसे अनुरोध किया कि इसे स्वीकार किया जाए.”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here