Home Latest News Delhi Capitals के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, बलात्कार, गंदा Video बनाने का

Delhi Capitals के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, बलात्कार, गंदा Video बनाने का

18
0
Google search engine

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आईपीएल में ताबड़तोड़ छक्के लगाने वाले अभिषेक पोरेल निजी जिंदगी में क्लीन बोल्ड होते नजर आ रहे हैं. अभिषेक पोरेल को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का सनसनीखेज आरोप है. पोरेल पर ये आरोप एक मेडिकल छात्रा ने लगाया था. पोरेल को हुगली से गिरफ्तार किया गया और वो 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिए गए हैं. 23 साल के इस खिलाड़ी पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल छात्रा से शादी का वादा किया और फिर उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए. यही नहीं पोरेल पर आरोप है कि उन्होंने उस लड़की का वीडियो भी बनाया है.

पोरेल पर धमकी देने का भी आरोप

अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश 14 जुलाई को दिया गया था. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पोरेल और एक और आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. साथ ही ये भी आदेश दिया गया था कि उनके पास मौजूद पेन ड्राइव भी जब्त कर ली जाए. पुलिस ने अदालत को बताया था कि पेन ड्राइव जब्त कर उसे फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है. बड़ी बात ये है कि शिकायत करने वाली लड़की ने पुलिस पर एक्शन नहीं लेने का आरोप लगाया था. इसके बाद पीड़ित लड़की ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया. वहां पीड़िता ने दावा किया था कि पोरेल ने निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी.

महिला ने बंधक बनाने का आरोप भी लगाया

अभिषेक पोरेल पर महिला को बंधक बनाने का भी आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में पीड़ित महिला पोरेल के संपर्क में आई. आरोप है कि दोनों के परिवारों के बीच शादी के बारे में चर्चा भी हुई लेकिन साल 2 अप्रैल 2026 को उससे दिल्ली में मारपीट की गई. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया. हालांकि ये आरोप अबतक साबित नहीं हुए हैं.

अभिषेक पोरेल का करियर खतरे में

अभिषेक पोरेल गिरफ्तारी के बाद अब बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. उनका करियर तक खराब हो सकता है. बाएं हाथ का ये विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल आईपीएल में 35 मैचों में 25.6 की औसत से 769 रन बना चुके हैं. ये खिलाड़ी आईपीएल में 4 अर्धशतक लगा चुका है. ये खिलाड़ी फर्स्ट क्लास में बंगाल के लिए 32 मैच, लिस्ट ए में 23 और टी20 में 61 मैच खेला है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here