Home Latest News Women’s Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख हुई तय, 9 दिन के...

Women’s Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख हुई तय, 9 दिन के अंदर इतनी बार हो सकती है टक्कर

21
0
Google search engine

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच कुछ ही हफ्तों पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टक्कर हुई थी.

भारत-पाकिस्तान की टक्कर का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही दोनों देश के बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच दिखने वाला है. ये मैच होगा विमेंस एशिया कप 2026 में, जिसमें भारत और पाकिस्तान की महिला टीम फिर से आमने-सामने होंगी. यूएई में 28 अगस्त से शुरू हो रहे 8 टीमों वाले टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और यहां दोनों टीम का मुकाबला 5 सितंबर को होगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीम की दो बार टक्कर हो सकती है.
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 6 अगस्त को महिला एशिया कप के छठे संस्करण का कार्यक्रम जारी किया. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग और चीन, UAE और इंडोनेशिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. इसमें भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उनके साथ थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग-चीन की टीमें शामिल हैं. वहीं ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, UAE और इंडोनेशिया हैं.

कितनी बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग-चीन के मुकाबले से होगी, जो 28 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड से ही होगा. भारत का अगला मुकाबला 3 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग-चीन से होगा और फिर ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में वो 5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी.
दोनों ग्रुप से 2-2 टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर 13 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में 2 बार टक्कर हो सकती है. ग्रुप स्टेज में टक्कर के बाद दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला सीधे 13 सितंबर को फाइनल में ही हो सकता है. हालांकि ऐसा होगा, इसकी संभावना कम है क्योंकि पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.

कैसा है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप राउंड में टक्कर हुई थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 170 रन का दमदार स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 106 रन पर ढेर हो गई थी. ऐसे में एक बार फिर एशिया कप में भी इसी तरह का नजारा देखने की उम्मीद भारतीय फैंस करेंगे. वैसे भी भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 क्रिकेट में 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 13 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here