Home Latest News Amritsar बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन बरामद:ड्रोन के जरिए गिराई, खेतों...

Amritsar बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन बरामद:ड्रोन के जरिए गिराई, खेतों से उठाने पहुंचे थे तस्कर; मोटरसाइकिल भी जब्त

65
0
Google search engine

अमृतसर देहात पुलिस को सीमा पार से होने वाली ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव सूफियां के खेतों से ड्रोन के जरिए गिराई गई करीब 10 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।
यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। तस्कर खेतों से इसे उठाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही वे मौके से फरार हो गए। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने खेतों से 10 सीलबंद पैकेट बरामद किए। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 किलोग्राम बताया जा रहा है।
मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि मोटरसाइकिल के पंजीकरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस मोटरसाइकिल के मालिक और उससे जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।
क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच
घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों की जांच कर रही है, ताकि फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here