Home Latest News Jalandhar के गोराया के पास सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को...

Jalandhar के गोराया के पास सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौके पर मौत

57
0
Google search engine

जालंधर जिले के गोराया के पास सड़क हादसा हो गया।

यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में एक्टिवा पर सवार एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार की मदद की। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एमडीटी (MDT) डिवाइस के जरिए दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SSF की टीम बिना कोई समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक ट्रक और एक्टिवा स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता वंदना (पत्नी राजीव) अपने बेटे आरुष और बेटी निताशा के साथ एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर गांव पतारा (रामा मंडी) से लुधियाना की ओर जा रही थीं।
सफर के दौरान जैसे ही वे गुराया के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरी।
हादसे के वक्त राजीव की मासूम बेटी निताशा सड़क पर गिर गई और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वंदना इस हादसे में घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल पर मौजूद रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला। टीम के सदस्यों ने गहरे सदमे में आए परिवार को ढांढस बंधाया, दिलासा दिया और उन्हें पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया।
इसके बाद SSF टीम ने तुरंत गोराया पुलिस थाने को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना गोराया के ड्यूटी ऑफिसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। SSF की टीम ने आरोपी ट्रक और उसके चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की मौजूदगी में मृतक बच्ची निताशा के शव को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की आगामी जांच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here