पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
5 जिलों में येलो अलर्ट
इसके अलावा अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
पूरे पंजाब में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और पटियाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
23 जुलाई का मौसम अपडेट
23 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। वहीं पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
24 जुलाई: अलर्ट नहीं, लेकिन बारिश जारी
24 जुलाई को किसी भी जिले के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
25 जुलाई: सामान्य बारिश के आसार
25 जुलाई को भी कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।