Home delhi Punjab के किसानों की बाइक रैली Chandigarh रवाना: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का...

Punjab के किसानों की बाइक रैली Chandigarh रवाना: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध, पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर

17
0
Google search engine

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसान आज फिर आंदोलन की राह पर हैं।

किसानों की ओर से मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान तक बाइक रैली निकाली जा रही है। रैली में पंजाब के सभी 23 जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए हैं।
यह बाइक रैली भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। सेक्टर-34 पहुंचने के बाद किसान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। चंडीगढ़ पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया है।
वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर कई स्कूलों ने अवकाश घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
सभी जिलों के किसान शामिल होंगे
बीकेयू (राजेवाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि 13 जुलाई को होने वाली मोटरसाइकिल रैली में पंजाब के सभी जिलों से किसान शामिल होंगे। उन्होंने इसे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ पहुंचकर अमेरिकी व्यापार समझौते, पंजाब के पानी और भूमि नीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हालांकि, रैली में शामिल होने वाले किसानों की संख्या को लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
13 जुलाई को लोग हुए थे परेशान
11 जुलाई 2026 को विभिन्न किसान संगठनों ने सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में अमेरिकी व्यापार समझौते और भूमि नीति के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसान बसों के जरिए सेक्टर-34 पहुंचे थे और कार्यक्रम के बाद वापस लौट गए थे। हालांकि, प्रदर्शन के चलते लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए पुलिस इस बार पहले से तैयारी कर रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here