Home delhi समय बताएगा तेल कितना और धार कितनी… बघेल के साथ बैठक से...

समय बताएगा तेल कितना और धार कितनी… बघेल के साथ बैठक से पहले चन्नी के सख्त तेवर

23
0
Google search engine

पंजाब कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्व को लेकर गहरा घमासान जारी है.

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस में इन दिनों नेतृत्व को लेकर घमासान मचा हुआ है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. पार्टी की अंतर्कलह को सुलझाने के लिए भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल आज (शनिवार, 11 जुलाई) पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट के साथ एक अहम बैठक करेंगे. इस बैठक पर सभी की नजर है. इस बीच बैठक से पहले चन्नी का बयान सामने आया है.
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के तीखे तेवर बरकरार हैं. उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान वो अपनी बात रखेंगे और फैसला समय बताएगा. उन्होंने कहा कि तेल कितना है और तेल की धार कितनी है, बैठक में समय बताएगा. उन्होंने कहा कि हम अपनी बात रखेंगे, बाकी वक्त तय करेगा.

पंजाब दौरे पर भूपेश बघेल

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को खत्म कराने के लिए राज्य प्रभारी भूपेश बघेल पिछले कुछ दिनों से पंजाब में हैं. पिछले पांच दिनों से बघेल चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से मिल रहे थे जबकि चन्नी गुट ने उनसे दूरी बनाई हुई थी.

चन्नी ने शेयर किया पोस्ट

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चन्नी ने कहा ‘पंजाब के लिए एकजुट होकर, हमने पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल जी को 11 जुलाई को आमंत्रित किया है, ताकि उनके सामने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता की भावनाएं रखी जा सकें. राणा गुरजीत सिंह जी अपने आवास पर इस बैठक की मेजबानी करेंगे’.

बैठक के लिए पहुंचे नेता

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत के सेक्टर 4 के आवास पर सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी समर्थक मौजूद हैं. भूपेश बघेल के साथ होने वाली बैठक के लिए चन्नी के साथ पूर्व मंत्री और विधायक त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरकीरत कोटली, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी समेत कई बड़े नेता पहुंचे है.

आपसी विवाद से इनकार

इस दौरान नेताओं ने कहा कि कोई आपसी विवाद नहीं है और पंजाब चुनाव की तैयारियों को लेकर भूपेश बघेल के साथ बैठक है. लेकिन जब नेताओं से पूछा गया कि बिना अध्यक्ष के कैसे चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हो रही तो इसका उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. खबर है कि बागी धड़े के करीब 70 से 80 नेता इस बैठक में शामिल होंगे लेकिन बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के साथ संवाद सिर्फ पांच बड़े नेता ही करेंगे. हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे.

क्या है मामला

दरअसल चन्नी गुट अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहा है. हालांकि बघेल ने भी स्पष्ट किया है कि हाईकमान का फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा.1 जुलाई को कांग्रेस हाईकमान ने राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा था. वहीं चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. माना जा रहा है कि चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here