Home Latest News होर्मुज में टोल की गुत्थी सुलझी, आवाजाही के लिए हर जहाज से...

होर्मुज में टोल की गुत्थी सुलझी, आवाजाही के लिए हर जहाज से इतने पैसे लेगा Iran

25
0
Google search engine

ईरान ने अमेरिका को साफ कह दिया है कि तेहरान होर्मुज से टोल वसूलेगा.

होर्मुज में जहाजों से लिए जाने वाले टोल की गुत्थी सुलझ गई है. ईरान हर जहाज से होर्मुज में तकरीबन एक मिलियन डॉलर का टोल लेगा. कतर में बैठक के दौरान इसकी जानकारी अमेरिका को दी गई. हालांकि, अमेरिका ने बैठक के आखिरी वक्त तक ईरान से टोल वसूलने के प्लान को ठंडे बस्ते में डालने की अपील की. अमेरिका ने इसके लिए ईरान को कई तरह का प्रलोभन भी दिया.
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनेर ने ईरान से कहा कि अगर वे टोल नहीं लेते हैं तो उन्हें सारे जब्त पैसे कैश में दिए जाएंगे. हालांकि, ईरान टोल को लेकर टस से मस नहीं हुआ.

ईरान के टोल का गुना-गणित समझिए

  1. ईरान होर्मुज में टोल के जरिए हर साल 43 अरब डॉलर वसूलना चाहता है.
  2. प्रतिदिन के हिसाब से देखा जाए तो यह 117.8 मिलियन डॉलर है.
  3. सामान्य दिनों में होर्मुज से हर दिन 120 जहाज गुजरते हैं.
  4. इस हिसाब से एक जहाज से 1 मिलियन डॉलर वसूलने का प्लान है.

टोल को लेकर ईरान का क्या है प्लान?

रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान हर साल होर्मुज में टोल के जरिए 43 अरब डॉलर की वसूली करना चाहता है. इसके बारे में उसने अपने पड़ोसी देशों को बता दिया है. ईरान ने यह साफ कर दिया है कि होर्मुज पर उसका अधिकार है और वो पनामा की तरह यहां पर टोल वसूलेगा.
जंग से पहले होर्मुज के रास्ते हर दिन 120 जहाज गुजरते थे. ईरान को उम्मीद है कि शांति स्थापित होने के बाद फिर से इस रास्ते से 120 जहाज गुजरेंगे. ईरान ने इन्हीं 120 जहाजों को ध्यान में रखते हुए होर्मुज से 43 अरब डॉलर का टोल वसूलने का लक्ष्य रखा है.
अगर दिन के हिसाब से देखा जाए तो ईरान प्रतिदिन टोल वसूली के जरिए होर्मुज से 117.8 मिलियन डॉलर कमाने की तैयारी में है. इसमें से कुछ पैसे ईरान ओमान को भी देगा.

चीनी करेंसी में टोल लेने की तैयारी

ईरान होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों पर जो टोल वसूलेगा, वह चीनी या रूसी करेंसी में लेना चाहता है. हाल के दिनों में ओमान ने टोल के गतिरोध को खत्म करने के लिए ईरान को एक प्रस्ताव दिया था. इसमें कहा गया था कि ईरान पर्यावरण शुल्क के नाम पर टोल जरूर वसूले, लेकिन पूरी व्यवस्था किसी अन्य देश या स्वतंत्र एजेंसी को सौंप दे, ताकि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड होर्मुज़ में मनमानी न कर सकें.
ईरान ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया. ईरान ने साफ कर दिया है कि उसे तुरंत राजस्व चाहिए. टोल वसूली की जिम्मेदारी तेहरान किसी अन्य देश या एजेंसी को नहीं देगा.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here