Home Latest News Amritsar में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार, पिस्तौल...

Amritsar में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार, पिस्तौल और एक कार बरामद; कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल

4
0
Google search engine

अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। मुठभेड़ अमृतसर के खलचियां इलाके के पास मंगलवार को हुई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कुछ समय तक फायरिंग हुई।
अमृतसर ग्रामीण पुलिस को संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई।
कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हालांकि पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। थोड़ी देर में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी देंगे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here