Home Latest News मंत्री Harjot Bains रात एक बजे सड़कों पर उतरे; श्री दरबार...

मंत्री Harjot Bains रात एक बजे सड़कों पर उतरे; श्री दरबार साहिब के आस-पास के इलाकों में चले सफाई अभियान का किया निरीक्षण

4
0
Google search engine

Harjot Bains ने कहा कि अमृतसर केवल एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का केंद्र है।

 पंजाब सरकार के “मिशन स्वच्छ पंजाब” को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार तड़के 1 बजे अमृतसर की गलियों में पैदल चलकर नव आरंभित रात्रिकालीन सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस मौके पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अमृतसर केवल एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का केंद्र है।” अब पहली बार सफाई कार्य केवल दिन के समय तक सीमित नहीं रहेगा। प्रतिदिन रात 10 बजे से प्रातः 2 बजे तक विशेष सफाई की जा रही है ताकि श्री हरिमंदिर साहिब में अमृत बेला के दर्शन के लिए आने वाली संगत को स्वच्छ और साफ-सुथरी सड़कें मिल सकें।
यह केवल एक रात का कार्यक्रम नहीं है। किसी भी रात औचक निरीक्षण करेंगे ताकि पवित्र शहर की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। बैंस ने श्री दरबार साहिब के आसपास के इलाकों का पैदल दौरा किया। उन्होंने कूड़ा संग्रहण स्थलों की सफाई का निरीक्षण किया, संकरी गलियों में घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की निगरानी की और बताया कि पहले चिन्हित किए गए खुले कूड़ा फेंकने वाले स्थलों को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।
बैंस ने कहा कि विरासत मार्ग अपनी पुरानी चमक फिर प्राप्त करेगा और नजदीकी क्षेत्र के महत्वपूर्ण इलाकों में प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाएगी। कूड़े के ढेर समाप्त हो जाएंगे तो आवारा पशु भी सड़कों से दूर हो जाएंगे।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं इस पवित्र शहर की सड़कों पर एक भी कागज़ का टुकड़ा, लिफाफा या प्लास्टिक की बोतल नहीं देखना चाहता। नगर निगम की टीमें रात 10 बजे से 2 बजे तक सफाई करती हैं, लेकिन जब लोग अपनी बालकोनियों और छतों से कूड़ा सड़कों पर फेंकते हैं तो उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है।
जब पूरा शहर सो रहा होता है, तब सफाई कर्मचारी अपना कर्तव्य निभा रहे होते हैं। कम से कम हमारा यह दायित्व बनता है कि हम अपने घरों की खिड़कियों और बालकोनियों से सड़कों पर कूड़ा न फेंकें।
इसके साथ ही बैंस ने सुबह 8 बजे से ही स्थानीय विधायक अजय गुप्ता, मेयर जतिंदर सिंह भाटिया, कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र में मौजूद रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निरीक्षण किया, लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी कर समस्याओं के समाधान सुनिश्चित किए।
उन्होंने कहा कि “मिशन स्वच्छ पंजाब” कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि सड़कों पर उतरकर चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके रात्रिकालीन निरीक्षण के वीडियो को अधिक से अधिक साझा करें ताकि सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सके।
लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। अमृतसर जितना अधिक स्वच्छ होगा, उतने ही अधिक श्रद्धालु और पर्यटक यहां आएंगे। इस अवसर पर डी. सी. दलविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर सुधारट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here