Home delhi Karnataka के CM पद से Siddaramaiah का इस्तीफा, DK Shivakumar होंगे...

Karnataka के CM पद से Siddaramaiah का इस्तीफा, DK Shivakumar होंगे नए मुख्यमंत्री

4
0
Google search engine

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने गुरुवार दोपहर 3 बजे राज्यपाल ऑफिस जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे देने का फैसला ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं, वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया।”
कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा, “मुझे सिद्धरमैया का मुख्यमंत्री के तौर पर मिल गया है। लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं।”

 हमारे पास पूर्ण बहुमत है…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, “हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है… हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए… मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।”

सिद्दरमैया ने क्यों लिया इस्तीफा देने का फैसला

कुछ सूत्रों का संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि हो सकता है क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे।
पार्टी ने मंगलवार को सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाया, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के महासचिवों के.सी. वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में, सिद्धारमैया को भावुक शिवकुमार को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में, मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।
बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिद्दरमैया इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है।
जैसे-जैसे दक्षिणी राज्य में नए मुख्यमंत्री की उम्मीद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है, कर्नाटक के प्रभारी AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और अभी तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें न लगाने का अनुरोध किया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here