Home Latest News Jalandhar में ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत:महिला और मासूम...

Jalandhar में ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत:महिला और मासूम बच्ची की हालत गंभीर; युवक लुधियाना का रहने वाला

104
0
Google search engine

जालंधर में गोराया से फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया सामने आया है।

यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साली और एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बुरी तरह फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम बिना कोई समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे ंसी हुई थी और बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हालत में थे।
SSF ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने बिना किसी देरी के हादसे में घायल बाइक सवार सहित महिला और बच्चे को तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी में बिठाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया।
बाइक सवार व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित किया
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना के निवासी थे। गुरदीप सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इस हादसे में गुरदीप सिंह के साथ बाइक पर सवार उनकी साली, जिनका नाम सुखी है, और एक छोटी बच्ची ‘प्रभ’ गंभीर रूप से घायल हो गईं।
फिल्लौर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस वाहन को कब्जे में लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना थी, जिसका नंबर PB 10 JF 4649 है। इस पूरी घटना की जानकारी थाना फिल्लौर पुलिस को दे दी गई है। फिल्लौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here