Home delhi Punjabi सिंगर Diljit ने छोड़ी देश की नागरिकता:अमेरिकन पासपोर्ट पर कर...

Punjabi सिंगर Diljit ने छोड़ी देश की नागरिकता:अमेरिकन पासपोर्ट पर कर रहे यात्रा, रिपोर्ट में दावा- पत्नी-बेटे साथ कैलिफोर्निया में पक्के बसे

1
0
Google search engine

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने वर्ल्ड टूर के दौरान एक बार फिर से चर्चा में है।

अब दिलजीत की नागरिकता को लेकर खुलासे हुए हैं। बताया गया है कि दिलजीत दोसांझ ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। खुद को स्टेज से पंजाबी आ गए ओए का नारा देने वाले दिलजीत 2022 से भारतीय नागरिक नहीं हैं। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि दिलजीत ने अब अमेरिका की नागरिकता ले ली है और वह पिछले 4 साल से अमेरिकन पासपोर्ट पर ही यात्रा कर रहे हैं।
रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि पंजाब में राजनीति में प्रवेश करने की अपील को ठुकराने के पीछे भी यही वजह थी। दोसांझ का पिछला भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई में जारी किया गया था। उससे पहले, उनका भारतीय पासपोर्ट जाम्बिया में जारी किया गया था। 2022 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने के बाद, उन्होंने अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा करना शुरू कर दिया।
दोसांझ की पत्नी, संदीप कौर, भी एक अमेरिकी नागरिक हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करते समय, उन्होंने अपने आवासीय पते के रूप में कैलिफोर्निया के एक पॉश इलाके में 3,107 वर्ग मीटर के पांच बेडरूम वाले बंगले को दिखाया था। यह जानकारी दोसांझ द्वारा इस महीने की शुरुआत में पंजाब में राजनीति में प्रवेश करने की अपील को अस्वीकार करने के बाद आई है।

पंजाब की राजनीति में आने पर पोस्ट कर लिखा- कदे वी नहीं

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने की खबरों पर सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि दिलजीत पंजाब की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। अब उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कदे वी नहीं।” यानी उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर दिलजीत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसकी वजह यह थी कि वे लगातार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पंजाब और पंजाबी संस्कृति को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें पंजाब की नई आवाज और संभावित राजनीतिक चेहरा बताने लगे थे।
दिलजीत दोसांझ को दूसरा थलापति विजय कहने लगे। हालांकि दिलजीत ने अपने पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि वे राजनीति से दूर ही रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनका पूरा ध्यान अपने काम और फैंस को एंटरटेन करने पर है।
30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो में थापी मारकर खालिस्तानियों को जवाब देते दिलजीत।
30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो में थापी मारकर खालिस्तानियों को जवाब देते दिलजीत।

शो में खालिस्तानियों को थापी मारकर विवादों में घिरे

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 विवादों में रहा। 30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाए गए। इसके जवाब में दिलजीत ने जांघ पर थापी देकर कहा था- मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा। अब दिलजीत की इस थापी को लेकर खालिस्तानी चिढ़ गए हैं।
इसे लेकर 3 मई को @बब्बर अकाउंट से दिलजीत को चैलेंज किया गया कि अब सामने खड़े रहना। यह थापी खालिस्तान को नहीं पंथ को मारी गई है। खालिस्तानी ने धमकाते हुए कहा- तुम्हें नत्थ डालेंगे। थापी मारकर तुमने सिख होने का मुखौटा उतार दिया है। बब्बू मान और गुरदास मान का अहंकार भी इसी तरह से तोड़ा था। खालिस्तानियों ने यह भी दावा किया कि कैलगरी में दिलजीत के खिलाफ शिकायत दी गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here