Home delhi Punjab में Commercial Cylinder 1 हजार रुपए महंगा:HP सिलेंडर 3190 में मिलेगा,...

Punjab में Commercial Cylinder 1 हजार रुपए महंगा:HP सिलेंडर 3190 में मिलेगा, इंडेन ने 993 रुपए बढ़ाए; ढाबों पर दाल-रोटी के दाम बढ़ेंगे

7
0
Google search engine

पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ गया है।

19 किलो के सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाया गया है। अलग-अलग कंपनियों के रेट में 7 से लेकर 10 रुपए तक का अंतर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज हुए हैं। 19 किलो का एचपी का कमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह 3,190 रुपए में मिलेगा।
इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। बता दें कि, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 का हो गया है, जो पहले 2078.50 में मिलता था।
इसका सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-विवाह के खाने का खर्च बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही बढ़ा चुके हैं रेट
पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत और फिर 65 रुपए रेट बढ़ने के बाद से खाने-पीने के सामान के रेट बढ़ा चुके हैं। तंदूरी रोटी जहां 2 रुपए महंगी की गई है तो वहीं दाल के रेट भी 5 से 10 रुपए प्लेट बढ़ाए गए हैं। ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने से अब दोबारा से रेट रिवाइज करने पड़ेंगे। 15 दिन के अंदर ही दूसरी बार रेट बढ़ने से ग्राहक की जेब पर सीधा असर होगा। इंडेन गैस एजेंसी के मालिक लवतेश ने बताया कि कमर्शियल गैस के दाम 993 रुपए बढ़ गए हैं। अब कमर्शियल गैस की कीमत 3186 रुपए हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दाम बढ़ने के बावजूद कमर्शियल गैस आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शिव गैस एजेंसी पठानकोट के मालिक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पठानकोट में पहले 19 किलोग्राम रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2227 था जो अब बढ़कर 3197 रुपए 50 पैसे हो गया है। इसी तरह एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर का दाम 2243 से 3219 रुपए 50 पैसे हो गया है। जबकि नैनो कट कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2273 रुपए से 3350 रुपए 50 पैसे हो गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here