Home Latest News Salman Khan की जिद, फिर जाकर मिला ‘राजा शिवाजी’ में रोल, रितेश...

Salman Khan की जिद, फिर जाकर मिला ‘राजा शिवाजी’ में रोल, रितेश देशमुख ने किया बड़ा खुलासा

4
0
Google search engine

1 मई को रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ रिलीज होने जा रही है.

2026 के पहले चार महीने में सिनेमाघरों में खूब सारी फिल्में रिलीज हुईं. अब बारी है मई की. 1 मई को ही दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हो रहा है. जहां एक तरफ ‘राजा शिवाजी’ है, तो दूसरी ओर जुनैद की फिल्म भी लाइन में है. इसी बीच एडवांस बुकिंग में ‘राजा शिवाजी’ ने गर्दा उड़ाया हुआ है. जी हां, फिल्म को रिलीज से पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जिसकी एक वजह यह भी है कि कई बड़े एक्टर्स ही फिल्म में दिखने वाले हैं. रितेश देशमुख पिक्चर में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. तो वहीं, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं. पर फैन्स सबसे ज्यादा एक्साइटेड सलमान खान के कैमियो रोल के लिए हैं.
रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji में सलमान खान Jiva Mahala का किरदार निभा रहे हैं. दरअसल वो छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार अंगरक्षक थे. साथ ही एक एक शूरवीर मराठा योद्धा थे. 1659 में प्रतापगढ़ के युद्ध में अफजल खान के अंगरक्षक ने जानलेवा हमला कर दिया था. जहां जीवा महाले ने शिवाजी महाराज के प्राण बचाए थे. जिसके बाद कहा जाने लगा- ”जीवा था, इसलिए शिवा बच गए”. पर सलमान को रितेश ने कैसे यह रोल देने के बारे में सोचा?

‘राजा शिवाजी’ में सलमान को कैसे मिला रोल?

रितेश देशमुख और सलमान खान काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ भी नजर आते हैं. खासकर खान परिवार के हर फंक्शन में रितेश और उनती पत्नी मौजूद रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रितेश ने सलमान को रोल कैसे मिला, यह बताया. वो कहते हैं- ”जब मैंने ‘लाई भारी’ की थी, तो उसमें सलमान खान भी थे. उस समय उन्होंने रिक्वेस्ट की थी. मैं एक सीन करना चाहता हूं. फिर जब मैं ‘वेद’ पर काम कर रहा था, तो मैंने उन्हें कॉल किया और कहा, भाई, मैं आपसे मिलना चाहता हूं. उन्होंने कहा, ठीक है. जिसके बाद मैंने पूछा, कब? उन्होंने कहा, आप किस रोल के लिए मिलना चाहते हैं? वो तो पक्का है. उन्होंने बस पूछा, शूट कितने दिन का है? मैंने कहा, 2 दिन और उन्होंने ठीक है.

‘राजा शिवाजी’ के लिए की जिद

रितेश देशमुख ने बताया कि, ‘राजा शिवाजी’ के लिए चीजें थोड़ी अलग थी. इस फिल्म के लिए वो सलमान खान के पास नहीं गए थे. आगे बताते हैं- हम नए साल पर साथ थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं. मैंने कहा, इसी महीने शुरू हो रही है. उन्होंने कहा, मैं कौन सा रोल कर रहा हूं. साथ ही राजा शिवाजी के लिए सलमान खान ने जिद की. रितेश बताते हैं कि सलमान ने बोला- ”नहीं, नहीं, नहीं… तुम मेरे बिना यह फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही है.” मैं सोच रहा था कि मैंने अभी इस बारे में ठीक से सोचा भी नहीं था. उन्होंने कहा, ‘फिल्म में मेरा भी एक रोल होना चाहिए, फिर एक रोल था.” और सलमान खान भी पिक्चर का हिस्सा हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here