Home Latest News LUDHIANA में NRI महिला की बहादुरी का VIDEO:लुटेरे से भिड़ी, बहन के...

LUDHIANA में NRI महिला की बहादुरी का VIDEO:लुटेरे से भिड़ी, बहन के साथ मिलकर नीचे गिराया, जमकर पिटाई की तो लुटेरा डरकर भागा

17
0
Google search engine

लुधियाना में सोने की चेन झपट रहे एक लुटेरे से NRI महिला और उसकी बहन भिड़ पड़ी।

बाइक सवार लुटेरे ने दोनों को अकेला पाकर झपटमारी की कोशिश की थी। वो पहले सुनसान गली में महिलाओं की रेकी करता है, फिर अकेला पाकर लूट को अंजाम देता है। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार लुटेरे पर कैसे दोनों महिलाए भारी पड़ती हैं वो साफ नजर आ रहा है।
लुटेरे के चेन झपटते ही महिलाएं उसे दबोच लेती हैं और शोर मचा देती है। इसके बाद काफी लोग उन्हें बचाने आ जाते हैं। पीड़ित महिला की पहचान राज कौर के रूप में हुई है। राज कौर ग्रीस से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बस्ती जोधेवाल स्थित अपनी बहन के घर आई थीं। उधर, मामले का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरमीत सिंह का कहना है कि झपटकर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते लोग सीसीटीवी में कैद।
आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते लोग सीसीटीवी में कैद।
पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मुंह ढके हुए एक लुटेरा पहले सुनसान गली में बाइक पर आता है। पहले गली से आगे निकल जाता है, फिर महिलाओं से आगे जाकर बाइक को उनके पास ले आता है। महिलाओं को अकेला देख वह तुरंत वापस मुड़ता है और बाइक स्टैंड पर लगाकर पैदल ही राज कौर की ओर बढ़ता है।
जैसे ही वह राज कौर के पास पहुंचा उसने सीधा गले में पहनी 2 तोले से ज्यादा वजन की सोने की चेन पर झपट्टा मारा। तभी राज कौर (45) और उनकी बहन राज कुमारी (43) लुटेरे से भिड़ गईं। इस छीना-झपटी में NRI महिला जमीन पर गिर पड़ीं, लेकिन उन्होंने लुटेरे को कसकर पकड़ लिया और पीटा। उनकी बहन ने भी आरोपी को पकड़ लिया और चोर-चोर शोर मचाना शुरू कर देती है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन शातिर लुटेरा हाथ छुड़ाकर अपनी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब रहा।
आरोपी ने पहले रेकी की, फिर झपट्टा मारा
दरअसल, मामला लुधियाना के दरेसी थाने के अंतर्गत आने वाले बस्ती जोधेवाल इलाके का है। यहां बाइक पर सवार पगड़ीधारी युवक अपना मुंह ढके हुए आता है और दो महिलाओं के साथ छीनाझपटी करता है। यहां एक गली से ग्रीस से अपनी बहन के घर NRI महिला से लुटेरा चेन झपटने की कोशिश करता है। इतने में महिला के साथ जा रही बहन लुटेरे को धक्का दे देती है। इसके बाद एनआरआई महिला राज कौर भी लुटेरे से भिड़ जाती है और उसे गिरा देती है। हालांकि, वो बाद में भाग जाता है, लेकिन चेन झपट नहीं पाता।
नकली नंबर प्लेट का खेल, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही दरेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार लुटेरे की बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस अब इलाके के अन्य CCTV कैमरों को खंगाल रही है, ताकि भागने वाले रूट का पता चल सके। फिलहाल अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here